कुसमी,,VB-G Ram कार्यशाला का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार गारंटी से मिलेगी श्रमिकों को राहत
सामरी विधायक रही मुख्य अतिथि।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी में VB-G Ram कार्यशाला का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार गारंटी से मिलेगी श्रमिकों को राहत
सामरी विधायक रही मुख्य अतिथि

ब्लॉक कुसमी में रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन के अंतर्गत VB-G Ram कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया।

खास कर जल सुरक्षा, आजीविका और आपदा प्रबंधन पर रहेगा विशेष फोकस

अपने संबोधन में सामरी विधायक ने कहा कि VB-G Ram G कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल सुरक्षा को सुदृढ़ करना, मूलभूत ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत बनाना, आजीविका के स्थायी साधन विकसित करना तथा आपदा निवारण से जुड़े कार्यों के प्रति श्रमिकों को जागरूक करना है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पूर्व में श्रमिकों को 100 दिनों का रोजगार मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था आगामी 1 अप्रैल से सभी ग्राम पंचायतों में लागू होगी, जिससे ग्रामीण मजदूरों को अतिरिक्त आय और आर्थिक संबल मिलेगा।

   केंद्र-राज्य की साझेदारी और बायोमेट्रिक उपस्थिति

विधायक ने जानकारी दी कि योजना की कुल लागत में 60 प्रतिशत अंश केंद्र सरकार एवं 40 प्रतिशत अंश राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अब श्रमिकों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली से दर्ज की जाएगी। इससे फर्जी हाजिरी पर रोक लगेगी और वास्तविक हितग्राहियों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि पलायन की समस्या को रोका जा सके और गांवों में सतत विकास सुनिश्चित हो।

 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री भानु प्रताप दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य संजीता नाग, जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, नगर उपाध्यक्ष आनंद जयसवाल, कुसमी मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, जिला महिला मोर्चा महामंत्री माधुरी लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद शमीम, वरिष्ठ नेता केदार गुप्ता, मंडल महामंत्री बालेश्वर नायक, मुरारी सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, वार्ड पार्षद 03 अंजू सिन्हा, विजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राकेश भारती, देवसाय भगत सहित जनपद सीईओ अभिषेक पांडेय, VB-G Ram G कार्यक्रम अधिकारी अरविंद खलखो, जनपद सदस्य, सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This Article