कुसमी,नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, फीता काटकर किया गया उद्घाटन।

Samwad Chhattisgarh

प्रधान संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी में नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, फीता काटकर उद्घाटन

नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत व संजय जयसवाल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, 51 हजार का प्रथम पुरस्कार

संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी/
हाई स्कूल ग्राउंड कुसमी में नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल और नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा खेल की ओपनिंग की गई।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय जयसवाल उपस्थित रहे। उद्घाटन के पश्चात सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया और उन्हें खेल भावना, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ खेलने के निर्देश दिए गए।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में एसआरएस करकली एवं दर्रीपारा की टीमों के बीच खेल की शुरुआत हुई।

टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
इस प्रतियोगिता का आयोजन बाजारापारा युवा कमेटी कुसमी द्वारा किया गया है, जिसमें आयोजक समिति के सदस्य मेराज अंसारी, अफरोज, आजाद, ऋषभ, नंदन, आकिब राजा एवं खेस सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत ने कहा कि__

खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। क्रिकेट जैसे खेल से अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे समर्पण के साथ अच्छा खेल दिखाने और खेल भावना बनाए रखने की अपील की।

वहीं विशिष्ट अतिथि संजय जयसवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि__

ऐसे खेल आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से सकारात्मक सोच, मेहनत और अनुशासन के साथ खेलते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की।

इस शुभारंभ कार्यक्रम में मुस्लिम समाज अंजुमन कमेटी अध्यक्ष मकबूल अंसारी, सामरी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर, भाजपा मंडल महामंत्री बालेश्वर नायक, नईमुद्दीन खान, भविष्य कंप्यूटर एजुकेशन संचालक अरबाज अंसारी, अमरदीप गुप्ता, इम्तियाज (डब्लू), सद्दाम हुसैन, पवन, मनोज, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share This Article