संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

कुसमी ,,ब्लाक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के द्वारा अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी कुसमी को सौंपा ज्ञापन,

कुसमी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के द्वारा किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

इनकी 04 सूत्रीय मुख्य मांगे इस तरह से है
1. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए, जब तक शासकीय कर्मकारी घोषित नहीं किया जाता तब तक प्रतिमाह सम्मानजनक न्यूनतम मानदेय दिया जाए।
2 मध्य प्रदेश, हरियाणा व अन्य राज्य सरकार के दवारा कार्यकर्ता, सहायिका के लिए निर्धारित की गई मानदेय की राप्ति, व अन्य सुविधाएं छ. ग. में कार्यरत कार्यकर्ता सहायिका के लिए भी उसी अनुरूप मानदेय भुगतान का आदेश प्रसारित किया जाए तथा प्रत्येक वर्ष मानदेय में वृद्धि का निर्णय म.प्र. हरियाणा सरकार से निक है, उसी अनुरूप छ. ग. में भी मानदेय वृद्धि की जाए।
3. पोषण ट्रेकर एप में हो रही नेटवर्क समस्याओं के कारण पोषण ट्रेकर एप में एंट्री की जा रही जानकारी पणी नहीं हो पा रही उस समस्या को मानदेय से न जोड़ा जाए, डाटा एंट्री के अनुसार मानदेय भुगतान के नियम को तत्काल हटाया जाए, और ऑनलाइन एंट्री में आ रही साइड सर्वर, नेटवर्क और अन्य समस्याओं का न्निधकरणा किया जाए।
4. आंगनबाड़ी कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा, ई. पी एफ पैशन एवं अन्य भर्ती का लाभ दिया जाए, रिटायरमेंट की राशि कार्यकर्ता सहायिका का 5,00000 किया जाए और रिटायरमेंट के 1 महीने के अंदर राशि शुन्यन्कन की जाए।
इनका कहना है कि 10 नवम्बर 2025 से लेकर 14 नवंबर 2025 तक निश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे यदि सरकार हमारी मांगे पूरी नई करती है तो सभी कार्यकर्ता सहायिका अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में ताला लटकेगी जिसकी जिम्मेदार छत्तीसगढ़ सरकार होगी
