कुसमी,,जमीरा सीएमडीसी के बॉक्साइट परियोजना में जमीन और योग्यता को मिले प्राथमिकता।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻

कुसमी सीएमडीसी के बॉक्साइट परियोजना में जमीन और योग्यता को मिले प्राथमिकता

कुसमी।अनुविभाग कुसमी के ग्राम पंचायत जमीरा पाठ में स्थानीय बेरोजगार युवाओं ने बड़ी संख्या में 17 अगस्त दिन सोमवार को सीएमडीसी व ठेकेदार के विरोध में नारे लगाते हुए कुसमी एसडीएम के नाम से नायब तहसीलदार अनुग्रह केरकेट्टा को अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा था जिसमें योग्य युवाओं को रोजगार देने सहित भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता रखते हुए प्रशासनिक अमले के नेतृत्व में भर्ती शुरू करने के लिए ज्ञापन सौंपा था।

जिसको एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो ने संज्ञान में लेते हुए गुरुवार को सीएमडीसी व तेजस कार्गो इंडिया लिमिटेड के अधिकारी कर्मचारी के साथ जमीरा पाठ के आम ग्रामीण के प्रतिनिधि का बैठक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में आयोजित किए जिसमें ग्रामीणों ने योग्य युवाओं को परियोजना के उपयुक्त पदों के अनुसार भर्ती करने की बात कही साथ ही सभी भर्ती प्रक्रिया में ग्रामीणों के समक्ष पारदर्शिता रखने के लिए प्रसन का हस्तक्षेप करने का आग्रह किये।

इस दौरान एसडीएम ने परियोजना के ठेकेदार से भर्ती हुए कर्मचारियों का लिस्ट मांगा। भर्ती हुए लिस्ट में एसडीएम ने भारी अनियमितता पाया। भर्ती प्रक्रिया में 11 सुपरवाइजर सहित लगभग 50 पदों पर भर्ती हो चुकी थी। जिसमें 11 सुपरवाइजरों में सिर्फ एक व्यक्ति का जमीन अधिग्रहण हुआ पाया गया शेष किसी भी व्यक्ति का न तो जमीन लीज क्षेत्र में था न ही उनके पास कोई खास योग्यता पाई गई। साथ ही भर्ती लिस्ट जमीरा पाठ के योग्यता धारी युवाओ को मौका ना देकर झारखंड राज्य व अन्य क्षेत्रों के कई लोगों को विभिन्न पदों में भर्ती कर दिया गया है।

जिसपर एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो ने सख्त अंदाज़ में जमीन व योग्यता के अनुसार जमीरा पाठ के स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार देने को ठेकेदार को आदेशित किया साथ ही लिस्ट के अनुसार भर्ती हुए लोगो में से जमीरा पाठ से बाहरी लोगों को समय देकर बाहर करके स्थानीयों को रोजगार उपलब्ध कराने आदेशित किया,उपयुक्त पद के लिए स्थानीय योग्यता न मिलने पर ही बाहरी लोगों को रोजगार देने की बात कहे।उन्होंने ग्राम से आये ग्रामीणों से स्थानीय युवाओं की योग्यता अनुसार सूची तैयार करके प्रस्तुत करने को कहा जिसपर ग्रामीणों ने सूची उपलब्ध करने के लिए सोमवार तक का समय मांगा है।

एसडीएम ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता रहेगी सात ही जरूरत पड़ने पर राजस्व विभाग निगरानी रखेगी।जिससे ग्रामीणों ने अभी के लिए एसडीएम की बात से सहमत होकर हड़ताल करने की बात वापस ले ली है।

Share This Article