संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी

कुसमी,,थाना कोरंधा जिला बलरामपुर रामानुजगं 29.अगस्त2025

अपराध क्रमांक 29/2025 धारा 04,06,10 छ.ग. कृषक पशु परि. अधि. एवं धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवा. अधि.
पशु तस्करी के फरार आरोपी को थाना कोरंधा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
गिरफ्तार मुख्य आरोपी टीबल उर्फ सद्दाम हुसैन पिता मो.रफीक अंसारी उम्र 30 वर्ष सा. ग्राम खम्हली थाना आस्ता जिला जशपुर।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09/08/2025 के शाम 17/00 बजे ग्राम खमली थाना आस्ता जिला जशपुर निवासी टीबल एवं उसका साथी ग्राम पोडिपा थाना कोरंधा क्षेत्रांतर्गत 02 रास बछड़ा एवं 01 रास बछिया को झारखंड बूचड़ खाना में बेचने की नीयत से डंडा से मारते पीटते हांकते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे थे, जो ग्रामीणों को देखकर पशुओं को छोड़कर फरार हो गए थे। उक्त सूचना पर थाना कोरंधा में अपराध क्रमांक 29/2025 धारा 04,06,10 छ.ग. कृषक पशु परि. अधि. एवं धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवा. अधि. पंजीबद्ध कर फरार आरोपियों का पतातलाश किया जा रहा था, परंतु आरोपी अपने सकुनत से फरार थे। लगातार प्रयास के पश्चात मुख्य आरोपी टीबल उर्फ सद्दाम हुसैन पिता मो.रफीक अंसारी उम्र 30 वर्ष सा. ग्राम खम्हली थाना आस्ता जिला जशपुर को दिनांक 28/08/2025 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है, जिसे न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
