कुसमी,,भगवान बिरसा मुंडा की 150,वीं जयंती पर आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे महाराजा टी.एस. सिंहदेव।

Samwad Chhattisgarh

          संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर



कुसमी,,भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर नगर पंचायत कुसमी में बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा की स्थापना में मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे टी एस बाबा

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे महाराजा टी.एस. सिंहदेव

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/कुसमी। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर नगर पंचायत कुसमी में बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा की स्थापना एवं लोकार्पण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर माननीय सरगुजा महाराजा टी.एस. सिंहदेव जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राजेंद्र भगत जी एवं बिरसा मुंडा सेवा समिति के नेतृत्व में किया जा रहा है। समिति की ओर से माननीय महाराजा टी.एस. सिंहदेव जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, माताएँ, बहनें एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति की संभावना है। आयोजन समिति ने बताया कि_ *यह कार्यक्रम समाज में भगवान बिरसा मुंडा के योगदान और आदिवासी समाज के गौरव को नमन करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Share This Article