अंबिकापुर,,छत्तीसगढ़ राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे मैनपाट, संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर एवं एसपी ने किया स्वागत।

Samwad Chhattisgarh

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने किया उल्टा पानी पर्यटन स्थल का निरीक्षण
महिला हितग्राहियों से की चर्चा, महेता प्वाइंट में लिया सनसेट का आनंद

अम्बिकापुर 27 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका अपने दो दिवसीय प्रवास में सरगुजा मैनपाट पहुंचे, जहां संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, एसपी श्री योगेश पटेल ने  उनका स्वागत किया। इस दौरान एएसपी श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, एसडीएम श्री फागेश सिन्हा, नीरज कौशिक सहित पुलिस विभाग एवं प्रशासन  के आला अधिकारी मौजूद रहे।

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पर्यटन स्थल उल्टा पानी पर्यटन स्थल का दौरा किया और वहां के प्राकृतिक  नजारे का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने पर्यटन स्थल पर स्थित दुकानों में महिलाओं से मुलाकात की और शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।


इसके पश्चात, उन्होंने मेहता प्वाइंट का दौरा किया, जहां उन्होंने सनसेट (सूर्यास्त) का आनंद लिया। राज्यपाल ने पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की, जिससे पर्यटकों को और अधिक आकर्षित किया जा सके।

गौरतलब है कि राज्यपाल 28 मार्च को तिब्बती मॉनेस्ट्री का भ्रमण करेंगे और अम्बिकापुर स्थित सैनिक स्कूल के छात्रों से संवाद करेंगे। इसके अलावा, राज्यपाल श्री डेका एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे।अपने प्रवास के दौरान राज्यपाल श्री रमेन डेका केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी लेंगे।

Sampadek jasim khan kusmi Balrampur contect,,9111740798

Share This Article