‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को पछाड़ Mismatched 3 बना नंबर वन शो, जानें ओटीटी पर किसे मिले कितने व्यूज

Samwad Chhattisgarh

16 दिसंबर से 22 दिसंबर तक, सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज की लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट में ‘मिसमैच्ड 3’, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, ‘बंदिश बैंडिट्स 2’ और ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ जैसे शोज शामिल हैं.

प्राजक्ता कोली और रोहित सरफ की सीरीज ‘मिसमैच्ड 3’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए इस रोमांटिक शो को 5 मिलियन लोगों ने देखा है. इसी के साथ शो ने व्यूज के मामले में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को मात दे दी है.

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. कपिल शर्मा के कॉमेडी शो को 4.8 मिलियन व्यूज मिले हैं.

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रहा. शो को 4.6 मिलियन लोगों ने देखा.

‘बंदिश बैंडिट्स 2’ प्राइम वीडियो पर 13 दिसंबर से स्ट्रीम हो रही है. 3.4 मिलियन व्यूज के साथ शो लिस्ट में चौथे नंबर पर है.

अमेरिकी सीरीज ‘बीस्ट गेम्स’ को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. शो प्राइम वीडियो पर 19 दिसंबर को रिलीज हुई है और इस 3.2 मिलियन व्यूज मिले हैं.

जी5 पर रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘डिस्पैच’ भी दर्शकों को पसंद आ रही है. फिल्म को 2.7 लोगों ने देखा है.

‘कराटे गर्ल्ट’ MX प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है. 2.6 मिलियन व्यूज के साथ शो इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है.

Share This Article