सांसद खेल महोत्सव का आगाज, युवाओं को मिलेगा पारंपरिक और परंपरागत खेल में  प्रतिभा दिखाने  का मौका 20 सितंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन…

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

सांसद खेल महोत्सव का आगाज, युवाओं को मिलेगा पारंपरिक और परंपरागत खेल में  प्रतिभा दिखाने  का मौका 20 सितंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन…


युवाओं में खेल भावनाओं को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक एवं  परंपरागत खेलों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के युवा खेल मंत्रालय के निर्देश पर संसदीय क्षेत्र सरगुजा में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, महोत्सव का सुभारम्भ सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज के द्वारा किया जाएगा,  15 सितंबर को आयोजित  हुई वर्चुअल बैठक में सरगुजा सांसद के अध्यक्षता में सूरजपुर,बलरामपुर और सरगुजा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों  के साथ प्रतियोगिता की विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा की गई थी, सांसद चिंतामणि महाराज के निर्देशानुसार खेल प्रतियोगिताएं तीन स्तरों में विकासखंड विधानसभा एवं लोकसभा स्तर पर आयोजित की जाएगी इसमें पारंपरिक खेल रस्सी कूद,पीठहुल, गेड़ी दौड़ परंपरागत खेल फुटबॉल, वॉलीबॉल,रस्साकसी,कबड्डी जैसे प्रतियोगिताएं इत्यादि खेलों का आयोजन महिला एवं पुरुष वर्ग में पृथक- पृथक किया जाएगा l इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा एवं युवती प्रतिभागी भाग ले सकते हैं,खिलाड़ी एवं दल अपने पंजीयन हेतु ऑनलाइन लिंक पर जाकर स्वयं एवं साथी खिलाड़ियों का नाम दर्ज कर सकते हैं,यह प्रक्रिया 20 सितंबर तक चलेगी, विकासखंड स्तर पर प्रथम आने वाले खिलाड़ी  विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, विधानसभा स्तर पर प्रथम आने वाले खिलाड़ी, लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे lप्रतियोगिता का आयोजन 21 सितंबर से 25 सितंबर 2025 के बीच किया जाएगा,सांसद खेल महोत्सव युवाओं को खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर देने के साथ-साथ क्षेत्रीय खेल परंपराओं को भी बढ़ावा देना यह इसका मुख्य उद्देश्य है…

Share This Article