बलरामपुर,,संयुक्त जिला कार्यालय में गांधी जयंती पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें किया गया नमन।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

संयुक्त जिला कार्यालय में गांधी जयंती पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें किया गया नमन

बलरामपुर 02 अक्टूबर 2025/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 156वें जयंती पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल ने माल्यार्पण कर  नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी मार्गदर्शक है, गांधी जी के विचारों को हमे अपने जीवन में अपनाना चाहिए। आदर्श, अहिंसा एवं स्वच्छता के प्रति गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, यदि उनके विचारों को आत्मसात कर लिया जाये तो देश निश्चित ही प्रगति पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा, देश की स्वतंत्रता में महात्मा गांधी का योगदान सर्वाेपरि है, उन्होंने अहिंसा का मार्ग अपनाते हुए उन्होंने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share This Article