संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर,,9111740798

बलरामपुर,, विकासखंड कुसमी की त्रिपुरी ग्राम पंचायत के सरना टोली में लगभग 3.5 साढ़े तीन एकड़ में की गई अफीम की खेती ,बिहार से आकर लोग कर रहे यहां अफीम की खेती।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के सरना टोली में झारखंड बिहार से आए हुए व्यक्तियों के द्वारा फुल की खेती लगाने के नाम पर त्रिपुरी में ग्रामीण किसान की मिली भगत से सरना टोली में लगभग 3.50 साढ़े तीन एकड़ में अफीम की खेती की गई है , जिसकी जानकारी मिलने पर कुसमी एस डी एम अनमोल टोप्पो, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष कुंजाम तहसीलदार कुसमी रोकी एक्का थाना प्रभारी विरासत कुजूर सहित अन्य पुलिस बल मौके पर जाकर इसकी गहन जांच पड़ताल करते हुए उचित जांच कर कार्यवाही की जाने की बात कही ।

जब इस मामले पर हमने अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम कुसमी अनमोल टोप्पो से चर्चा की तो उनके द्वारा बताया गया कि पुलिस के द्वारा हमे जानकारी प्राप्त हुई है अभी जांच चल रही है जांच उपरांत आप सभी को पूरी जानकारी दी जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत त्रिपुरी निवासी रूपदेव भगत एवं कौशल भगत का खेती होना बताया जा रहा है, जिसे बिहार झारखंड निवासी फूल की खेती करने के नाम पर लेकर अफीम की खेती कर रहे थे जब ग्रामीण पूछते की क्या है तो फूल की खेती है।
इस आदिवासी सुदूर अंचल क्षेत्र की यह बहुत बड़ा मामला उजागर हुआ है, खबर बनाए जाने तक अन्य किसी भी प्रकार की पुष्टि वरिष्ठ अधिकारीयो के द्वारा नहीं की गई है ।
