बलरामपुर,, शंकरगढ़ में वीबी जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु  जागरूकता कार्यक्रम की आयोजन।

Samwad Chhattisgarh

प्रधान संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

बलरामपुर कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में वीबी जी राम जी के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर जागरूकता अभियान जारी।


सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों को दी गई विस्तृत जानकारी
बलरामपुर, 29 जनवरी 2026/ विकासखंड शंकरगढ़ में वीबी जी राम जी एक्ट 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनप्रतिनिधियों को इसके प्रावधानों से अवगत कराने के उद्देश्य से जागरूकता सम्मेलन एवं कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत शंकरगढ़ के सभाकक्ष में किया गया।
कार्यक्रम में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच, उपसरपंच, पंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को वीबी जी राम जी एक्ट 2025 से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यशाला के दौरान उद्देश्यों, इसके अंतर्गत मिलने वाले लाभ, प्रक्रिया एवं जमीनी स्तर पर इसके सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने अपने संबोधन में कहा ।

कि वीबी जी राम जी शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके अंतर्गत नए प्रावधानों के माध्यम से लाभ पहुँचाना है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे सही जानकारी स्वयं भी समझें और अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में आमजन को जागरूक करें, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, अनुविभागीय अधिकारी अनमोल टोप्पो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ वेद प्रकाश पाडेय, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी की मौजूदगी में जागरूकता कार्यक्रम में वीबी जी राम जी के प्रक्रिया एवं क्रियान्वयन से संबंधित बिंदुओं विस्तृत जानकारी पर जानकारी दी गई तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया।
गौरतलब है कि कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में वीबी जी राम जी के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसका उद्देश्य पंचायत स्तर  सही जानकारी पहुँचाना तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

Share This Article