
कुसमी,,10 जून को नगर पंचायत कुसमी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर
बलरामपुर, 09 जून 2026/ जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में कल 10 जून को नगर पंचायत कुसमी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण करने के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशासन ने सभी वार्डवासी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने और अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।
