कुसमी,,नगर में भारी वाहनों की प्रतिबंधित की मांग को लेकर सर्व समाज के लोग अनुविभागीय अधिकारी एस डी एम कुसमी को सौंपा ज्ञापन।

Samwad Chhattisgarh

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर,/9111740798

कुसमी,,नगर में भारी वाहनों की प्रतिबंधित की मांग को लेकर सर्व समाज के लोग अनुविभागीय अधिकारी एस डी एम कुसमी को सौंपा ज्ञापन।

सेरेंगदाग,बालाजी माइन्स की भारी वाहन भी दिन में चलती है बे तरतीब।

नगर कुसमी में 02 नवंबर 2025 को सर्व समाज समिति कुसमी की एक बैठक रखी गई थी जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेंद्र भगत द्वारा की गई थी जिसमें जन्मजय सिंह ने यह प्रस्ताव रखा कि नगर कुसमी के मुख्य मार्ग में भारी वाहन प्रतिबंधित करने को लेकर पूर्व में भी प्रशासनिक बैठक हुई थी जिसमें बाक्साइड परिवहन सुबह 9बजे से रात 9बजे तक समय निर्धारित किया गया था जिसका पालन हिंडालको के द्वारा तो किया जा रहा है परंतु  प्रतिबंधित समय  पर भी सेरंगदाग बालजी माइंस के द्वारा बक्साइड परिवहन किया जा रहा है कंपनी द्वारा नियम का पालन नहीं किया जा रहा है जिसको भी नियम के अनुसार रोक लगाया जाए एवं साप्ताहिक बाजार शनिवार को भारी भीड़ रहती है जिसके कारण भारी वाहनों जैसे हाईवा,ट्रक,ट्रेक्टर, सुबह 11बजे से रात 9आ बजे उन तक प्रतिबंधित किया जाए (यात्री बसों को छोड़कर)ताकि किसी प्रकार का घटना घटित ना हो जिसपर सर्व समाज समिति ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव को पास करते हुए एसडीएम कुसमी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय  लिया गया जिसको लेकर  सर्व समाज समिति कुसमी ने एसडीएम कुसमी को एक ज्ञापन सौंप  कर प्रतिबंध की मांग रखी है।

ज्ञापन सौंपने के समय मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत,,एम डी शमीम समाज सेवी कुसमी,,पार्षद वाहिद अली,,जसीम खान,, पार्षद शकील,, ललित निकुंज,, अरमान मलिक,,परवीन  सिंह,,शामिल रहे।

Share This Article