कुसमी,,,ग्रामीण बैंक के सामने बैजनाथ ज्वेलरी , ओम वस्त्रालय दुकान में चोरी, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी नगर पंचायत के हृदय स्थल ग्रामीण बैंक के सामने बैजनाथ ज्वेलर्स एवं ओम वस्त्रालय में चोर द्वारा की ताला तोड़कर 1 से 1.50 लाख सामग्री की चोरी होने की संभावना ।

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही कुसमी एस डी ओ पी आशीष कुंजाम सहित थाना प्रभारी विरासत कुजूर जुटे चोर की तलाश में ।

बलरामपुर जिले के कुसमी नगर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। ग्रामीण बैंक के सामने स्थित बैजनाथ ज्वेलर्स दुकान में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान से लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर हुआ फरार।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे नगर में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article