कुसमी,,थाना कोरोंधा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 में जयंती पर पुलिस विभाग ने किया वृक्षारोपण

Samwad Chhattisgarh

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

कुसमी,,थाना कोरोंधा परिसर में हुआ एकता वृक्षारोपण,के तहत पुलिस व सामाजिक प्रतिनिधियों ने लगाए 30 पौधे

कुसमी,11 जुलाई 2026। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को कोरोंधा थाना परिसर में जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल तथा सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में लगभग 30 फलदार, फूलदार एवं अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री विमलेश सिंह, एएसआई दशरथ कुजूर, प्रधान आरक्षक शैलेश कुमार सिंह, लोहर साय, निर्मल एक्का तथा आरक्षक कपिल खेस, रंजीत कुमार और अनिल कुजूर ने सक्रिय सहभागिता निभाई सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण में भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरित वातावरण का निर्माण करना रहा।

Share This Article