बलरामपुर,,रक्षित केंद्र बलरामपुर में किया गया पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

बलरामपुर-रामानुजगंज 21/अक्टूबर/2025

जिला बलरामपुर रामानुजगंज अंतर्गत रक्षित केंद्र बलरामपुर में किया गया पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन।



पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर दी गई शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।


आज दिनांक 21/10/2025 दिन मंगलवार को जिला बलरामपुर रामानुजगंज के रक्षित केंद्र बलरामपुर में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर परेड  का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इकाई अंतर्गत निवासरत शहीद परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में जिला बलरामपुर रामानुजगंज कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी, एवं समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तथा मुख्यालय के पुलिस अधिकारी कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। 


कार्यक्रम में सर्वप्रथम परेड कमांडर श्री विमलेश कुमार देवांगन , रक्षित निरीक्षक बलरामपुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के आगमन पर उन्हें सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा संपूर्ण भारत में दिनांक 1 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक कर्तव्य की वेदी पर शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों की नामावली का वाचन किया गया । इसके बाद सम्मान सूची का शहीद स्मारक में संस्थापन एवं शहीदों को सलामी दी गई, तथा उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी , गणमान्य नागरिक एवं शहीद परिजन द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पण की गई। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीद परिजनों को साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात परेड कमांडर द्वारा शहीद परेड का शहीद स्मारक के दाएं बाएं से धीरे चाल से मार्च करते हुए प्रस्थान कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई। कार्यक्रम की अगली कड़ी में  कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित शहीद परिजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनकी समस्याओं को यथासंभव शीघ्र निराकरण किए जाने की आश्वासन दिया गया। अंत में शहीद परिजनों को ससम्मान उनके सकुनत पर वापस पहुंचवाया गया।

Share This Article