
नीतियों और योजनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम बना जनमन पत्रिका
समाधान शिविर में किया जा रहा वितरण

बलरामपुर 27 मई 2025/ राज्य शासन द्वारा शुरू किए गए सुशासन तिहार अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों में क्लस्टरवार समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचाना तथा स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इस अभियान को लेकर आमजन में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
समाधान शिविरों में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का निवारण करने के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पत्रिका में राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों और जनहितैषी पहलों की विस्तृत जानकारी दी गई है। साथ ही बजट से मिली रफ्तार, प्रगति की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ तथा सुशासन तिहार मोर दुआर साय सरकार ब्रोशर का भी वितरण किया गया। इन ब्रोशरों में मुख्यमंत्री के बजट को लेकर विकास की दिशा में हो रहे कार्यों की जानकारी आकर्षक और सरल भाषा में प्रस्तुत की गई है। शिविर में उपस्थित नागरिकों ने बताया कि उन्हें जनमन पत्रिका और ब्रोशर प्राप्त कर शासन की योजनाओं की जानकारी सरलता से मिल रही है। वे अब जान पाए हैं कि कौन-कौन सी योजनाएं उनके लिए उपलब्ध हैं और उनका लाभ कैसे लिया जा सकता है। वे कहते हैं कि जनमन आमजन को शासन की नीतियों और योजनाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
Pardhaan sammpadek jasim khan samwad chhatisgarh news kusmi Balrampur,,9111740798