
Sampadek jasim khan samwad chhatisgarh news kusmi Balrampur
रायपुर,,आज निवास कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, भारत के प्रथम उद्योग मंत्री एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। वे कुशल संगठक थे, जिन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना के माध्यम से राष्ट्रीय हित की विचारधारा को नई दृष्टि प्रदान की।
उनका समर्पण एवं उच्च आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का प्रकाशस्तंभ हैं। हमारी सरकार उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु दृढ़संकल्पित है।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन