रायपुर,,उज्ज्वल दीवान की AAP में जबरदस्त एंट्री, नई राजनीतिक पारी, पार्टी ने सौंपी बस्तर संभाग संगठन विस्तार की कमान।

Samwad Chhattisgarh

उज्ज्वल दीवान की AAP में नई राजनीतिक पारी, पार्टी ने सौंपी बस्तर संभाग संगठन विस्तार की कमान।

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

रायपुर/बस्तर: सामाजिक आंदोलनों से पहचान बनाने वाले उज्ज्वल दीवान ने आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत की मौजूदगी में उन्होंने आप की सदस्यता ग्रहण की। उज्ज्वल दीवान के लंबे राजनीतिक अनुभव और जनकार्यों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बस्तर संभाग (रेंज) में संगठन विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उज्ज्वल दीवान ने अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा:
बस्तर संभाग का दौरा: वे जल्द ही संगठन को मजबूत करने के लिए बस्तर क्षेत्र के सघन दौरे पर निकलेंगे।
2028 का लक्ष्य: उनका मुख्य उद्देश्य 2028 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना है। इसके लिए पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर एक मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा।

जनहित के मुद्दों पर आंदोलन: उन्होंने कहा, “मेरी और आम आदमी पार्टी दोनों की पहचान जन-आंदोलनों से रही है। आने वाले दिनों में आप पार्टी जनता के जायज मुद्दों और भलाई के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी।” उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से क्षेत्र के विकास और हक की लड़ाई में आम आदमी पार्टी का सहयोग करने की अपील भी की है।

Share This Article