सामरी,,हिंडाल्को की सीएसआर पहल: मोबाइल स्वास्थ्य इकाई का शुभारंभ,सामरी विधायक ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

सामरी,हिंडाल्को की सीएसआर पहल: मोबाइल स्वास्थ्य इकाई का शुभारंभ


   ग्रामीणों को घर-घर मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा

कुसमी/समरी। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के समरी माइंस डिवीजन द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल हेल्थ यूनिट (एमएचयू) का शुभारंभ किया गया। इस पहल के माध्यम से संचालन क्षेत्र के ग्रामीणों को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मोबाइल स्वास्थ्य इकाई के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री हिरामणि निकुंज एवं एसडीएम सामरी श्री अनमोल विवेक टोप्पो विशेष रूप से मौजूद रहे।

हिंडाल्को की ओर से महाप्रबंधक श्री राजेश राठौर, माइंस क्लस्टर सीएसआर प्रमुख श्रीमती श्वेता उपाध्याय सहित कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी।

मोबाइल हेल्थ यूनिट के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क डॉक्टर परामर्श, स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाओं का वितरण तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छता, पोषण एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर नियमित जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीणों ने हिंडाल्को की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कंपनी द्वारा शुरू की गई यह सेवा दूरस्थ एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share This Article