संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कोरंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खजूरी की आश्रित ग्राम तुरी पानी में त्रिपुरा के बाद अब तुरी पानी में बड़ी मात्रा में अफीम की खेती।

दुर्ग जिले के बाद अब लगातार बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले सामने आ रहे हैं।और ये मामला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुसमी क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्रिपुरी/सरनाटोली में अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद अब एक और नया मामला उजागर हुआ है।
कुसमी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरी के तुर्रीपानी गांव में भी बड़ी मात्रा पर अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की बात सामने आई है। इस मामले के सामने आते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में चोरी-छिपे अफीम की खेती की जा रही थी, जिसकी सूचना प्रशासन तक पहुंची। पहले त्रिपुरी/सरनाटोली में कार्रवाई के बाद अब तुर्रीपानी में भी अफीम की खेती मिलने से प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल और दूरस्थ क्षेत्रों का फायदा उठाकर कुछ लोग लंबे समय से इस तरह की अवैध गतिविधियों में लगे हुए हैं। अब लगातार मामले सामने आने के बाद प्रशासन के लिए भी यह बड़ी चुनौती बनती जा रही है सूचना के बाद पुलिस की रही रात भर पहरा।
