सूरजपुर,,कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बांक में होली मिलन समारोह में की शिरकत लोगों के साथ मनाई होली।

Samwad Chhattisgarh

कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बांक में होली मिलन समारोह में की शिरकत



सूरजपुर। जिले के ओडगी स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बांक में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री प्रतिनिधि श्री ठाकुर राजवाड़े  मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुएं।



समारोह में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ईश्वर रूपी परिवारजनों के साथ रंग-गुलाल लगाकर और संगीतमय माहौल में नृत्य कर रंगोत्सव का आनंद लिया। उन्होंने सभी उपस्थित नागरिकों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द्र का प्रतीक भी है।



मंत्री ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के विकास और सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने बांक को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने का भी आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसमें पारंपरिक लोकगीतों और नृत्य ने समां बांध दिया। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मंत्री के साथ मिलकर होली का उल्लास मनाया।

समारोह के समापन पर सभी ने आपसी सौहार्द और सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।इस दरम्यान श्री मुरली सोनी जी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर श्री बाबूलाल अग्रवाल जी श्री भीमसेन अग्रवाल जी श्री सावन गोयल जी श्री मणि बग्गा जी श्रीमती नूतन विश्वास जी श्रीमती बीना गुप्ता जी श्री तालेश्वर साहू जी बाबू श्री बाबूलाल मारापो जी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुसुम सिंह जी जिला पंचायत सदस्य श्री सत्यनारायण सिंह जी श्रीमती गीता जायसवाल जी श्री सत्यनारायण जायसवाल जी श्री रमेश गुप्ता जी समस्त मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

Sampadak jasim khan kusmi Balrampur contect,,9111740798

Share This Article