कुसमी,,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुसमी की नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा संपन्न हुई।

Samwad Chhattisgarh

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुसमी की नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा संपन्न हुई।


इस अवसर पर नरेंद्र यादव को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। नगर सह मंत्री का दायित्व संतोष नगेशीया, मन्ध्या पैकरा,रामअवतार, मछिंदर् को सोपा गया।
नगर कार्यालय मंत्री सुचिता यादव‌, नगर SFS प्रमुख हरिकेश, नगर RKM प्रमुख निरूपा बुनकर, खेलो भारत प्रमुख संजीत सिंह, नगर सोशल मीडिया प्रमुख छोटू प्रजापति,NSS प्रमुख विवेक,विद्यालय प्रमुख प्रमेंट, महाविद्यालय प्रमुख दीपिका, छात्रावास प्रमुख अनूप और नगर स्टडी प्रमुख नंदकिशोर को बनाया गया। नगर कार्यकारणी सदस्य गौरी, मनोज,ललिता,कनक, स्वाति, संगीता, हिमांशी, शालो, मंजू पैकरा, रजमुनिया को बनाया गया।कार्यक्रम में जिला संयोजक ऋतिक सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्व सौंपे।

          जिला संयोजक ऋतिक सिंह ने कहा कि

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले 77 वर्षों से निरंतर छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित में कार्य कर रही है। संगठन का ध्येय राष्ट्र के पुनर्निर्माण और शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए समर्पित सेवा है। हम सभी ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को सर्वोपरि रखते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान, समाज में सकारात्मक परिवर्तन और राष्ट्र के उत्थान के लिए सतत कार्यरत रहेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांत उपाध्यक्ष श्री अनिल भगत जी। विद्या भारती(सरस्वती शिशु मंदीर)अध्यक्ष श्री विनोद गुप्ता जी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्ड प्रचार प्रमुख श्री विशाल गुप्ता जी।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्ड शारीरिक प्रमुख श्री पंकज रामभक्त जी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण की धारा में कार्य करने वाला संगठन है, और सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी।

Share This Article