संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना कर मेला का किया शुभारंभ।

कुसमी में सालाना घिरा मेला का भव्य शुभारंभ, नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया फीता काटकर उद्घाटन
बलरामपुर/कुसमी (छत्तीसगढ़):
बलरामपुर जिले की नगर पंचायत कुसमी में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले सालाना घिरा मेला का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। शुभारंभ अवसर पर नगरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी घिरा मेला को सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया गया है, अनादि काल से लग रहे मेला में बाहर से आने वाले दुकानदारों एवं मेला देखने आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मेला परिसर में सुरक्षा, साफ-सफाई एवं आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
वहीं नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कहा कि वार्षिक मेला में शामिल सभी खेल संचालकों एवं दुकानदारों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी पहले मेला ठेकेदार के द्वारा लगवाया जाता था इस बार नगर पंचायत खुद से मेंला लगवाई है और जैसे छोटे किस्म की दुकानदारों से किसी भी तरह की कोई वसूली भी नई होगी नगर पंचायत द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने मेला में शामिल होने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि घिरा मेला कुसमी क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मनोरंजन, खरीदारी एवं पारंपरिक आयोजनों का आनंद लेने पहुंचते हैं।
