कुसमी,,नगर के अध्यक्ष,सहित सीएमओ ने लगाया झाडू, जनप्रतिनिधियों ने नगरवासियों को सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

कुसमी | स्वच्छता ही सेवा के थीम पर  स्थानीय बस स्टैंड कुसमी में  नगर के अध्यक्ष के साथ साथ नगर के सी एम ओ ,ने भी लगाई झाड़ू, साथ में सभी नगर के कर्मचारियों ने लिया भाग।



कुसमी प्रतीक्षा बस स्टैंड में जनप्रतिनिधियों के द्वारा साफ-सफाई कर के नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश देकर स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, सीएमओ अरविंद विश्वकर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने झाडू लेकर सफाई की। सफाई अभियान में पार्षद अजय सिंह बबलू, लरंग सायं, पारसनाथ पाल, भाजपा नेता राजेश्वर गुप्ता, स्वच्छता दीदी सहित नगर पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।

Share This Article