कुसमी,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का कुसमी में पहला आगमन कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत,

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, दो जगहों पर थी अलग-अलग स्वागत की तैयारी


कुसमी भाजयुमो कार्यकताओं में खुलकर दिखी          गुटबाजी


कुसमी| भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा बुधवार को जशपुर जिले से होते हुए प्रथम आगमन पर नगर पहुंचे। स्वागत कार्यक्रम को लेकर भाजयुमो दो गुटों में बंटे दिखे। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए दोनों गुटों ने अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया था। मंडल की ओर से स्वागत कार्यक्रम भाजयुमो प्रदेश मंत्री अंकुश सिंह के नेतृत्व में उनके स्वागत के लिए तैयारी दिखा वहीं दूसरा गुट पूर्व जिलाध्यक्ष की अगुवाई में रहा  प्रदेश मंत्री के द्वारा नगर से करीब 10 किमी दूर ग्राम लवकशपुर में प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत करके रैली निकाली गई। नगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में गर्मजोशी के साथ आतिशी स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में किसी प्रकार का कोई विभेद नहीं हैं। स्वागत कार्यक्रम में भाजयुमो में गुटबाजी स्पष्ट रूप से उभर कर सामने आई। सियासी स्वागत पूरे शहर में चर्चा का विषय भी बना रहा।


स्वागत कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि युवाओं की यह ऊर्जा संगठन को और मजबूती देगी। उन्होंने ओर कहा कि भाजपा में युवा मोर्चा के कार्यकताओं की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। कार्यकर्ता के निर्माण से पार्टी के आधार स्तम्भ को मजबूत करने में युवा मोर्चा हमेशा सक्रिय रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में भाजयुमो में गुटबाजी और सियासी अंदरूनी लड़ाई जमीनी स्तर पर दिखाई दी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज का कार्यक्रम व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत कार्यक्रम फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में निर्धारित था। परन्तु पूर्व जिलाध्यक्ष ने पार्टी संगठन से अलग स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्वागत का कार्यक्रम की तैयारी कर रखा था। बुधवार को जब भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पहुंचा तो वहां पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री अंकुश सिंह के नेतृत्व में जशपुर चौक में उनकी जोरदार अगुवाई की गई। जिसके बाद पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी भाजयुमो कार्यकताओं से बारी-बारी से सभी से वार्ता की और उन्हें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला शंकरगढ़ की ओर रवाना हो गया। स्वागत कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, भाजपा जिला प्रतिनिधि संजय जायसवाल, नपं उपाध्यक्ष व जिला भाजयुमो प्रभारी आनंद जायसवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमलेश मार्को, भाजयुमो महामंत्री अश्विनी गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मंडल महामंत्री बालेश्वर सोनवानी, पार्षद अंजू सिन्हा, नसरूल्लाह खान, एम डी शमीम,पारसनाथ पाल, दिलीप गुप्ता, संजय गुप्ता, विजय गुप्ता, प्रीतम गुप्ता, सतेंद्र एक्का सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article