बलरामपुर,, संवाद छत्तीसगढ़ की खबर का असर  खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद  शिक्षक बीरबल यादव को तत्काल निलंबित कर दिया है।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798


बलरामपुर,, संवाद छत्तीसगढ़ की खबर का असर  खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद  शिक्षक बीरबल यादव को तत्काल निलंबित कर दिया है।

ग्राम बैरडीह–आसनपानी के प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक बीरबल यादव पर मानवता को शर्मसार करने वाले आरोप, आदिवासी समाज ने हटाने की मांग किया था,

कुसमी विकासखंड के ग्राम बैरडीह–आसनपानी से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया था, जहां प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक शिक्षक बीरबल यादव पर महिलाओं से छेड़छाड़, अश्लील भाषा के प्रयोग और बच्चों के साथ मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि उक्त शिक्षक आए दिन महिलाओं को रास्ते में रोककर अभद्र शब्दों का प्रयोग करता है, और अशोभनीय हरकतें करता है, जिससे गांव की महिलाएं और बच्चियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थी जिस कारण सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष और मीडिया को भी लिखित आवेदन दिया था कि इस जैसे टीचर को यहां से तत्काल हटाया जाए और इसके ऊपर कानूनी कड़ी कार्रवाई भी हो सभी प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने प्रमुखता से खबर चलाई जिससे अधिकारीयों तक जानकारी पहुंची और जांच चली जिसपर जिला डी ओ मनीराम यादव के द्वारा उस टीचर को निलंबित किया गया।

      ग्रामीण महिलाओं ने बयान में बताया था कि

शिक्षक लगातार उन्हें परेशान करता है और आपत्तिजनक बातें कहता है। वहीं स्कूल से जुड़ी शिकायतों में यह भी सामने आया है कि शिक्षक स्कूली बच्चों के साथ गाली-गलौज करता है, गला दबाने जैसी हरकतें करता है और कभी-कभी टांगी से मारने की धमकी भी देता है। इन घटनाओं के चलते न केवल महिलाएं बल्कि बच्चे भी भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

गांव के आदिवासी ग्रामीण कर्मदेव ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि शिक्षक बीरबल यादव महिलाओं से आपत्तिजनक बातें करता है और वीडियो साक्ष्य में उसकी हरकतें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया कि गांव के सभी लोग एकजुट होकर इस शिक्षक को तत्काल गांव और विद्यालय से हटाने की मांग कर रहे थे जिसके बाद  संवाद छत्तीसगढ़ ने खबर को दिखाना जिम्मेदारी समझा और खबर को प्रकाशित किया जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी मनिराम यादव ने जांच रिपोर्ट तैयार कराकर शिक्षक को निलंबन कि कार्रवाई कर दिया फोन के माध्यम से जब डी ओ मनीराम यादव से बात की गई जिसपर उनके द्वारा साफ तौर पर बोला गया कि उसे निलंबित किया गया

Share This Article