अंबिकापुर,,,जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक हुई सम्पन्न।

Samwad Chhattisgarh

अंबिकापुर,,,जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक हुई सम्पन्न।

अम्बिकापुर 04 दिसम्बर 2025/ जिला पंचायत के सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।

सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में जिला पंचायत के आय-व्यय का अनुमोदन लिया गया एवं अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। इसी प्रकार सामान्य सभा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर सतत पेयजल आपूर्ति हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में सदस्यों द्वारा जिले में छात्रावासों की जर्जर में स्थिति तथा एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षक व्यवस्था की मांग की गई। सीईओ जिला पंचायत द्वारा अवगत कराया गया की छात्रावास मरम्मत हेतु आदिम जाति कल्याण विभाग में आबंटन उपलब्ध है। उन्होंने सभी सदस्यों को जर्जर छात्रावासों की सूची सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को उपलब्ध कराने कहा, ताकि स्वीकृति की कार्यवाही की जा सके। इस दौरान शिक्षा विभाग को एकल शिक्षकीय विद्यालय में शिक्षक व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उप संचालक कृषि विभाग को निर्देशित किया गया कि रबी फसल हेतु किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध कराया जाए तथा खाद्य विभाग से समन्वय स्थापित कर धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से सम्पादित किया जाए। इस दौरान जिला खनिज अधिकारी ने कहा कि बालू ढुलाई करने वाले वाहन, जिसके पास शासकीय निर्माण कार्यों हेतु परिवहन के लिये कोई भी प्रमाणित अभिलेख दिखाये जाने पर वाहन को नहीं रोका जाएगा। बैठक में अन्य विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, इस दौरान विभागीय योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

Share This Article