By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Samwad ChhattisgarhSamwad ChhattisgarhSamwad Chhattisgarh
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेरा शहर
  • राजनीति
  • विविध
Reading: भिलाईं में महिलाओं को लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार, एकांत में पाकर करता था दुष्कर्म
Share
Font ResizerAa
Samwad ChhattisgarhSamwad Chhattisgarh
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेरा शहर
  • राजनीति
  • विविध
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेरा शहर
  • राजनीति
  • विविध
Follow US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© © %sitename% | Design By Nimble Technology
Samwad Chhattisgarh > Blog > छत्तीसगढ़ > भिलाईं में महिलाओं को लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार, एकांत में पाकर करता था दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

भिलाईं में महिलाओं को लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार, एकांत में पाकर करता था दुष्कर्म

Samwad Chhattisgarh
Last updated: December 21, 2024 5:12 pm
Samwad Chhattisgarh
Share
SHARE

भिलाई : काम से शाम को वापस घर लौटती महिलाओं से दुष्कर्म व दुष्कर्म का प्रयास कर लूटपाट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित शाम के समय में ऐसे सुनसान जगह पर जाकर महिलाओं को शिकार बनाता था, जहां पर लोगों की आवाजाही कम होती हो।

आरोपित ने एक महिला से दुष्कर्म के बाद उससे लूटपाट की थी, जबकि दूसरी घटना में वो दुष्कर्म करने में सफल नहीं हो सका था और महिला का मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी और लूट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

एक महीने पहले उप्र से भिलाई आया था युवक

क्राइम डीएसपी हेमप्रकाश नायक व पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस मामले में आरोपित हृदेश यादव (20) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ग्राम मुंडिया तहसील बिसौली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और करीब डेढ़ महीने से लेबर कैंप जामुल में राम मंदिर के पीछे रावणभाठा में एक किराये के मकान में रह रहा था।

Contents
  • एक महीने पहले उप्र से भिलाई आया था युवक
  • एकांत में महिला को बनाया शिकार
  • दूसरी महिला से दुष्कर्म की कोशिश
  • बाइक छोड़कर भागा
  • बाइक में लिखे मैकेनिक के पते से मिला सुराग

 

एकांत में महिला को बनाया शिकार

आरोपित ने बीते 15 दिसंबर की शाम सात बजे जामुल में सुविधा हास्पिटल के पीछे काम से घर लौट रही एक महिला को अपना शिकार बनाया था। आरोपित वहां बाइक से पहुंचा था, उसने पीड़िता को देखा तो उसके पास पहुंचा और उसका मुंह दबाकर उसे झाड़ियों में ले गया। उसे धमकी देकर आरोपित ने उससे दुष्कर्म किया और उसकी कान की बालियां लूटकर फरार हो गया था।

दूसरी महिला से दुष्कर्म की कोशिश

इस घटना के दो दिन बाद 17 दिसंबर की शाम साढ़े चार बजे सेक्टर-9 पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सामने भी उसने काम से वापस लौट रही एक महिला को इसी तरह से अपना शिकार बनाना चाहा। आरोपित उसे खींचकर झाड़ियों में ले गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, लेकिन महिला ने शोर मचा दिया।

बाइक छोड़कर भागा

जिसके बाद आसपास के लोग बाहर निकले तो आरोपित वहां से भाग खड़ा हुआ। आरोपित ने पीड़िता का मंगलसूत्र लूट लिया और भागते समय अपनी बाइक नहीं ले जा सका। बाइक से ही आरोपित का सुराग मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

 

बाइक में लिखे मैकेनिक के पते से मिला सुराग

घटना स्थल से पुलिस को आरोपित का बाइक तो मिली, लेकिन उसका मालिक वर्ष 2022 में एसीसी से सेवानिवृत्त होकर उत्तर प्रदेश जा चुका था। पुलिस ने बाइक पर लगी डिक्की को देखा तो उस पर साहू सर्विस रोड नदी रोड पथरिया लिखा मिला। पुलिस बाइक को लेकर उसी गैरेज में पहुंची।

मैकेनिक नंदकिशोर साहू ने बाइक को देखकर बताया कि वो बाइक डूमा पथरिया के चेतन साहू की है। इसके बाद पुलिस चेतन साहू के पास पहुंची तो उसने बताया कि उसने इस बाइक को एक महीने पहले रावणभाठा जामुल के हृदेश यादव को इकरारनामा के तहत बेच दी है।

इसके बाद पुलिस आरोपित हृदेश यादव तक पहुंची। आरोपित आदतन बदमाश है। वो बदायूं में बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। डेढ़ महीने से वो जामुल में रहकर मेशन का काम करता था।

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005(6)दलतंत्र और अफसरशाही ने राईट टू इनफार्मेशन 2005 की नींव हिला डाली है। कितना कारगर है आज सूचना का अधिकार।
बलरामपुर,, कुसमी से सामरी जाने वाली मुख्य मार्ग में पुलिया बन रहे चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट,,,,,
बलरामपुर,,कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव रमनलाल ने उप स्वास्थ्य केन्द्र कोदौरा का औचक निरीक्षण किया।
बीजापुर,, पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या: भ्रष्टाचार उजागर करने की कीमत चुकाई सेप्टिक टैंक में मिली लाश,,,,,
बलरामपुर,,महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ध्वजारोहण कर लेंगी परेड की सलामी,,,,,
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग से विशाखापटनम वंदे भारत एक्सप्रेस में TTE की संदिग्ध मौत
Next Article ‘Maharashtra सरकार में मजाक चल रहा है…’ आदित्य ठाकरे ने मंत्रालय आवंटन में देरी पर महायुति पर कसा तंज

Latest News

अंबिकापुर,,लखनपुर कृषि विस्तार अधिकारियों ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
September 15, 2025
बलरामपुर,,अतिथि शिक्षक हेतु आवेदन आमंत्रित।
September 15, 2025
बलरामपुर,,कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएँ।
September 15, 2025
बलरामपुर,,कलेक्टर की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक हुई संपन्न।
September 15, 2025
Samwad Chhattisgarh

About

Editor : Mohammad Jasim Khan

Address : Bazar para, Kushmi, Dist.  Balrampur, Chhattisgarh

Mobile : +91-9111740798

Email :  jk8759504@gmail.com

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
Follow US
© Samwad Chhattisgarh | Design By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?