संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

बलरामपुर,,जिला पंचायत सीईओ के आदेशों का पंचायत सचिव कर रहे हैं उलंघन नहीं हो रहा पालन।
बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत शंकरगढ़ के ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव जिला पंचायत सीईओ के आदेश का खुला उल्लंघन कर रहे हैं यही मामला ग्राम पंचायत कोदवा का है जहां पर जिला पंचायत सीईओ के आदेश के बाद भी पंचायत भवन नहीं खुल रहा है, जिससे मूलभूत जैसी सुविधाएं राशन, पेंशन, आवास, जैसी सुविधाओं से ग्रामीण वंचित रह जाते हैं।

4 सितंबर 2025 को जिला पंचायत कार्यालय बलरामपुर रामानुजगंज के द्वारा आदेश जारी कर सभी पंचायत सचिवों को ग्राम पंचायत में प्रतिदिवस पंचायत भवनों को खोले जाने के संबंध में आदेश जारी किया गया था और जिला अधिकारियों के ग्राम पंचायत में निरीक्षण के दौरान, माननीय सांसद महोदय की अध्यक्षता में आयोजित दिशा समिति की बैठक एवं अन्य माध्यमों से ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत भवन बंद होने एवं सचिव के ग्राम पंचायत भवन में उपस्थित नहीं होने की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित एवं प्राप्त होते रहती थी जिससे विभाग की छवि धूमिल हो रही थी।
बलरामपुर जिले के सभी पंचायत के सचिवों को निर्देशित किया गया था कि कि ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत भवन प्रतिदिवस कार्यालयीन समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:30 बजे तक खोला जावे एवं कार्यालयीन कार्यों का सम्पादन किया जावे। जनपद पंचायत स्तरीय समीक्षा बैठक या अन्य परिस्थिति में पंचायत सचिव के ग्राम पंचायत से बाहर जाने की स्थिति में, ग्राम पंचायत अन्तर्गत कार्यरत अन्य स्टॉफ जैसे रोजगार सहायक, व्ही.एल.ई. पंचायत भवन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। ऐसे पंचायत सचिव जिनके पास दो या दो से अधिक ग्राम पंचायतों का प्रभार है, वे अपने प्रभार के ग्राम पंचायत भवन के सूचना पटल तथा बाहरी दीवाल पर, पंचायत भवन में उपस्थिति दिवस का लेखन करावें एवं उसके अनुसार, ग्राम पंचायत भवन में उपस्थिति सुनिश्चित करावें लेकिन आदेश का खुला उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,क्या कहते हैं ग्रामीण,,,,,,,,,,,,,,,,,
ग्राम पंचायत कोदवा के ग्रामीणों से मौखिक तौर पर इस मामले पर चर्चा किया गया तो उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के सचिव का यहां कई महीनो से उपस्थित नहीं हुई है, कभी – कभी जरूरत पड़ने पर आधा से एक घंटे के लिए खोला जाता है फिर बंद कर दिया जाता है,हम लोगों को सचिव की उपस्थित नहीं होने से बहुत सारी जानकारी मूलभूत जैसे सुविधा राशन, पेंशन, आवास, जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
,,,,,,,,,,,,,,,क्या कहते हैं कोदवा के सचिव,,,,,,,,,,,,,
ग्राम पंचायत कोदवा के सचिव सखी लाल से जब फोन पर बात कर पूछा गया तो उनके द्वारा कहा गया कि मेरा एक पैर नहीं है फिर भी मेरे पास दो पंचायत है एक सिहार, दूसरा कोदवा, सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार ग्राम पंचायत सिहार, दूसरा गुरुवार और शुक्रवार कोदवा देखता हूं, और लगभग पंद्रह दिन हो गए हैं पंचायत में उपस्थित नहीं हो सका हूं।
इस मामले को लेकर हमारे रिपोर्टर ग्राउंड जीरो पर गए तो देखा कि 3:13 बजे पंचायत भवन में ताला लटका हुआ है, इस की पूरी जानकारी के लिए शंकरगढ़ जनपद सीईओ को फोन से संपर्क किया गया लेकिन उनके द्वारा कोई उत्तर नहीं दिया गया, अब देखने वाली बात यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन किस तरह ठोस कदम उठती है।
