कुसमी,,नवरात्र दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर हुई शांति समिति की बैठक।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

कुसमी,, अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक सम्पन्न।


कुसमी अनुविभागीय अधिकारी एस डी एम करुण डहरिया की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने लिया भाग।


बैठक में मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई –

पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की दिए निर्देश

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय निर्धारित मार्ग और समय का पालन।

ध्वनि विस्तारक यंत्र (डीजे/साउंड) का उपयोग प्रशासनिक निर्देशानुसार सीमित रखने की दिए निर्देश।

सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई, रोशनी एवं पेयजल व्यवस्था।

किसी भी तरह की अफवाह या आपसी विवाद को रोकने के लिए समितियों और प्रशासन के बीच आपसी सहयोग।

जैसे भारी वाहनों को भी समय सीमा से कम स्पीड से चलने को भी दिए निर्देश

अनुविभागीय अधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों से कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, इसे मिलजुल कर शांति और भाईचारे के साथ मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

बैठक में सभी समाज के प्रमुख उपस्थित रहे कुसमी नगर के सभी व्यापारी और ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे जिसमें, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जन्मजय सिंह,,उमेश्वर ओझा,,नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जयसवाल,, पूर्व नगर उपाध्यक्ष जावेद रहमानी,,विनय यादव ,,प्रदीप कश्यप,,विजय गुप्ता,,सीजे प्रजापति,,जरीफ अंसारी,,असलम आजाद,,शादाब अंसारी,,एम डी शमीम,,हरकेश भारती के साथ सारे प्रमुख  रहे उपस्थित ।

Share This Article