अंबिकापुर,,स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय धौरपुर में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

Samwad Chhattisgarh

विधायक श्री प्रबोध मिंज ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया स्वागत, परी सोनी को किया गया सम्मानित

Sampadek jasim khan samwad chhatigath news kusmi/अम्बिकापुर 25 जुलाई 2025/ जिले के लुण्ड्रा विकासखंड में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय धौरपुर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

विधायक प्रबोध मिंज ने परी सोनी को किया सम्मानित।



विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य श्री अमित कुमार सिंह, वरिष्ठ व्याख्याता श्री प्रणव कुमार सिंह, श्री सतीश खाखा, श्री मुरली चौहान, श्रीमती सुमन प्रधान, श्रीमती दीपमाला गुप्ता, मो. जावेद अहमद, श्री अजय निलेश कुजुर, श्रीमती रुपम सिंह, श्रीमती नम्रता पटेल एवं श्रीमती सलमा फरहीन द्वारा विधायक का माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।



कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं। माननीय विधायक श्री मिंज द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई गई एवं निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश व अन्य सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर कक्षा 10वीं की छात्रा कु. परी सोनी, जिसने बोर्ड परीक्षा में 97þ अंक अर्जित कर ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया, को विधायक महोदय द्वारा पूर्व घोषणा के अनुसार 25,000 रुपए की नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के विकास हेतु प्राचार्य एवं विद्यार्थियों द्वारा विधायक महोदय के समक्ष प्रमुख मांगें रखी गई जिसमें
प्रार्थना स्थल पर शेड निर्माण, सायकल स्टैंड, मैदान का समतलीकरण,ओपन जिम की स्थापना विधायक श्री मिंज ने सभी मांगों को स्वीकार करते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया।

इसके पश्चात “एक पेड़ मां के नाम 2.0“ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में विधायक श्री मिंज एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, जनपद सदस्य श्रीमती आभा सिंह, धौरपुर सरपंच श्री वकील कुजुर, श्री संजय गुप्ता, वैभव सिंह देव, श्री ब्रह्म देव गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि श्री जयंत मिंज, श्री अभिषेक पावले, उप सरपंच श्री बबलू गुप्ता,  श्री राजू मानिकपुरी, धौरपुर एसडीएम श्री जे.आर. शतरंज, तहसीलदार सुश्री चित्रलेखा चंद्रवंशी, बीईओ श्री मनोज कुमार वर्मा, अभिभावक प्रतिनिधि श्री सुरेन्द्र बारीक, श्री इन्द्रदेव गुप्ता, श्रीमती आभा सिंह सहित गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This Article