बलरामपुर,,होली पर दर्दनाक हादसा: सामरी रोड गोपातु में तेज रफ्तार कार ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

सामरी,,तेज रफ्तार कार ने दो स्थानीय पैदल चलने वालों को रौंदा,  मौके पर ही हुईं एक की मौत.!

होली पर सामरी गोपातु में दर्दनाक हादसा:दोनों ही लोग थे स्थानीय निकले थे टहलने ।


होली के दिन सामरी गोपातु मेन रोड पर शाम करीब 7:25 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात कार वाहन ने पैदल जा रहे दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां बेहतर इलाज जारी बी एम ओ शतीश पैकरा ने बताया कि स्थिति अभी बेहतर है।

घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल संबंधित थाना सामरी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सामरी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह अपनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी सामरी विजय प्रताप सिंह की तत्परता से एक्सीडेंट कर फरार वाहन को जब्त किया आगे की कार्रवाई जारी ।

घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। सामरी पुलिस ने उस अज्ञात वाहन को तलाश कर ले ली अपनी गिरफ्त में आगे की कार्रवाई है जारी है।

होली के इस शुभ घड़ी में मृतक के घर पसरा मातम। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Share This Article