

कुसमी,,भाजपा मंडल कुसमी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर
कुसमी। भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसमी द्वारा आज भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती हीरामुनी निकुंज जी, जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे देश के सबसे युवा उपकुलपतियों में से एक थे तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाले महान नेता थे।
उन्होंने बताया कि डॉ. मुखर्जी की विचारधारा एवं राष्ट्रवादी सोच के आधार पर भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई, जो आगे चलकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में विकसित हुई।
उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सपना “एक देश, एक विधान, एक निशान” था, जिसे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35A हटाकर साकार किया गया। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बसंती भगत जी (जनपद अध्यक्ष कुसमी), अशोक सोनी जी (जनपद उपाध्यक्ष कुसमी), मो. शमीम जी (जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बलरामपुर), पार्षद अंजू सिन्हा जी, पासरपाल जी, हीरामुनी बाई जी, उमेश बुनकर जी (युवा मोर्चा कुसमी), इंदर देव निकुंज जी, मंत्री सीजे प्रजापति जी,देवसाय जी तथा अनिल सिन्हा जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
