कुसमी,,पूरे भारत वर्ष में मनाई जा रही है वंदे मातरम गायन,सामुदायिक स्वास्थ्य कुसमी  में भी मनाई गई 150वीं वर्षगांठ।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

कुसमी,,पूरे भारत वर्ष में मनाई जा रही है वंदे मातरम गायन
कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मनाई गई 150वीं वर्ष गांठ , वंदे मातरम गायन की धुन के साथ।


“वंदे मातरम्” के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर चार चरणों में ग्राम पंचायत, जनपद, जिला एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन निम्नानुसार किया जाना है जिसमें कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मनाई गई  150 वीं वंदे मातरम की वर्षगांठ।

  प्रथमचरण -दिनांक 07 से 14 नवंबर, 2025

द्वितीय चरण -दिनांक 19 से 26 जनवरी, 2026

तृतीय चरण -दिनांक 07 से 15 अगस्त, 2026 (हर घर तिरंगा के साथ)

दिनांक 01 से 07 नवंबर, 2026 (समापन सप्ताह) चतुर्थचरण

“वंदे मातरम्” के 150 वीं वर्षगांठ पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा होगा। दिनांक 07 नवंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से समस्त शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान में किया जावे। उक्त कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन पश्चात वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा, तत्समय संपूर्ण राज्य में एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया जाना होगा। वन्दे मातरम् के बोल और धुन में  आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी भी उक्त पोर्टल में अपलोड किया जाना है। उक्त कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार दूरदर्शन, आकाशवाणी, सोशल मीडिया, पत्र-पत्रिकाओं, रेडियो आदि माध्यम से किया जाये, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभागी शामिल हो सकें।


केंद्र और राज्य शासन के द्वारा आयोजन हेतु विभिन्न गतिविधियां :-

दिनांक 07 नवंबर, 2025 को माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य एवं स्थानीय अधिकारियों, प्रमुख हस्तियों और नागरिकों की उपस्थिति में व्यापक जनभागीदारी के साथ सभी जिलों में बड़े पैमाने पर ग्राम पंचायत स्तर से प्रदेश स्तर तक समस्त शासकीय कार्यालय, समस्त शैक्षणिक संस्थान एवं अन्य संस्थानों पर वंदे मातरम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जावे आदेश के अनुसार आज 07 नवंबर 2025 को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धूमधाम से मनाई गई जिसमें मुख्य रूप से बीएमओ शतीश पैकरा, डॉ राकेश ठाकुर, एवं कुसमी सी एच सी के सभी डॉक्टर एवं नर्स पूरे स्टाफ मौजूद रहे।

Share This Article