कुसमी,,टोकन व लिमिट समस्या को लेकर कुसमी तहसील पहुँचे किसान, विभाग से समाधान की मांग —

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी,,टोकन व लिमिट समस्या को लेकर कुसमी तहसील पहुँचे किसान, विभाग से समाधान की मांग — आदिवासी नेता राजेंद्र प्रसाद भगत रहे साथ


देवरी सहित आसपास के गांवों के किसानों ने तहसीलदार को बताई पीड़ा, विभाग ने दिया आश्वासन

कुसमी तहसील मुख्यालय में सोमवार को देवरी मंडी सहित करौंधा, हंसहुपर, प्रेमनगर एवं नवाटोली क्षेत्र के किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुँचे। किसानों ने अनुविभागीय तहसीलदार कुसमी को मौखिक रूप से अपनी परेशानियों से अवगत कराया।


किसानों ने बताया कि उन्हें टोकन व्यवस्था एवं लिमिट निर्धारण को लेकर गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे मंडी संबंधी कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। किसानों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए तहसीलदार मैडम ने आश्वस्त किया कि उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, और लिमिट से जुड़ी समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा। साथ ही किसानों को विभाग से लगातार संपर्क में रहने की सलाह दी गई।
किसानों की पीड़ा को साझा करने और उनके समर्थन में

आदिवासी नेता एवं नगर अध्यक्ष कुसमी राजेंद्र प्रसाद भगत भी तहसील प्रांगण पहुँचे_किसानों की सुनी समस्या

उन्होंने अनुविभागीय प्रशासन से निवेदन किया कि किसानों की समस्याओं का स्थायी और व्यावहारिक समाधान निकाला जाए, ताकि किसानों को बार-बार विभाग के चक्कर न लगाने पड़ें।
राजेंद्र प्रसाद भगत ने कहा कि वे किसानों के दर्द को समझते हैं, और उनकी मांग है कि विभागीय स्तर पर जल्द निर्णय लेकर किसानों की परेशानी दूर की जाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके।
इस अवसर पर देवरी मंडी के साथ-साथ आसपास के गांवों के कई किसान उपस्थित रहे।

Share This Article