कुसमी,,नगर के हाई स्कूल मैदान में चल रहा है चैलेंज कप फुटबॉल का रोमांचक खेल।

Samwad Chhattisgarh

कुसमी,,नगर के हाई स्कूल मैदान में चल रहा है चैलेंज कप फुटबॉल का रोमांचक खेल।

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद के तत्वाधान में आयोजन प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने लिया हिस्सा 1 सितंबर को होगा फाइनल मुकाबला


✍🏻✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻


नगर के हाईस्कूल खेल मैदान में इन दिनों फुटबॉल का महाकुंभ चल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के तत्वावधान में आयोजित चैलेंज कप फुटबॉल प्रतियोगिता में दर्शकों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। स्टेडियम खचाखच भरा हुआ प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त को हुआ है, जिसका फाइनल मुकाबला 1 सितंबर को खेला जाएगा खेल का लुत्फ अच्छी तरीके से उठा रहे लोग।

मंगलवार को प्रतियोगिता में पहला मैच देवरी और करौंधा बरवाकोना के बीच खेला गया।

जिसमें देवरी की टीम 02 गोल से विजयी रही। दूसरा मैच शाहपुर और वन विभाग कुसमी के बीच खेला गया।

जिसमें शाहपुर की टीम के शानदार खेल का प्रदर्शन कर 03 गोल से जीत दर्ज की।

वही तीसरा मैच महुआटोली और सरईडीह के बीच खेला गया। सरईडीह की टीम अंतिम समय तक गोल का प्रयास करती रही परन्तु गोल नहीं कर पाई। महुआटोली की टीम एक गोल से विजयी रही। आयोजन समिति द्वारा बताया कि इस प्रतियोगिता में विकासखंड सहित आसपास के विभिन्न ग्रामों की कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता नॉक-आउट पद्धति से खेली जा रही है।

          रोजाना तीन मुकाबले खेले जा रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के तहसील अध्यक्ष जगमोहन सोनवानी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। नशे से दूर रहकर युवा खेल से जुड़ रहे हैं। फुटबॉल प्रतियोगिता देखने के लिए हाई स्कूल मैदान में रोजाना सैकड़ों दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। युवा खिलाड़ियों में भी गजब का उत्साह है।

          विजेताओं को मिलेगा आकर्षक इनाम

समिति द्वारा विजेता टीम को 30 हजार रुपये नगद और चैलेंज कप ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। साथ ही मैन ऑफ द मैच, बेस्ट गोलकीपर और बेस्ट स्कोरर को भी पुरस्कृत किया जाएगा। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।

Share This Article