बलरामपुर,,कुसमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई नशे की कारोबार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

नशीली कफ सिरप की बिक्री करने वाले सप्लायर आरोपी को कुसमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.03.2026 को थाना कुसमी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आसिफ अन्सारी उर्फ बबलू, निवासी कुसमी नशीली कफ सिरप लेकर बिक्री हेतु घूम रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति में मुखबिर सूचना की तस्दीक करते हुए एकलव्य स्कूल के सामने मेन रोड कुसमी के पास घेराबंदी कर संदेही आसिफ अन्सारी उर्फ बबलू को पकड़ा गया नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से Wings कंपनी की Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride Syrup ONEREX की कुल 13 नग शीशियां, प्रत्येक 100 ML, कुल 1300 ML, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹2,619.50 है, बरामद की गई। बरामद नशीली कफ सिरप के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, किंतु आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 21(C) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने पर पूर्व में आरोपी आसिफ अंसारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपी के कथन एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर नशीली कफ सिरप की सप्लाई करने वाले आरोपी दामोदर प्रसाद पिता स्व. रामलखन साव उर्फ लखन साव, उम्र 59 वर्ष, निवासी बस स्टैंड रोड महुआडाड़, थाना महुआडाड़, जिला लातेहार (झारखंड) की संलिप्तता सामने आई। आरोपी द्वारा मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर कफ सिरप खरीदकर लाना बताया गया। सम्पूर्ण विवेचना में आरोपी दामोदर प्रसाद के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत इस अपराध क्रमांक 28/2026 धारा -21(C)NDPS ACTगिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Share This Article