बलरामपुर,सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समिति गठित।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

बलरामपुर,,सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय समिति गठित

बलरामपुर, 08 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, जनसम्पर्क विभाग के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा।

जिले में अभियान की कार्ययोजना, सफल क्रियान्वयन, नोडल विभागों से समन्वय, अनुश्रवण, पर्यवेक्षण एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी द्वारा जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

गठित समिति में कलेक्टर को अध्यक्ष तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। समिति में पुलिस अधीक्षक, वनमण्डलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, जिला खाद्य अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जिला परिवहन अधिकारी, सहायक संचालक जनसम्पर्क, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा ई-जिला प्रबंधक चिप्स को सदस्य बनाया गया है।
समस्त विभाग प्रमुखों, अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व), जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article