कुसमी में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के बैनर तले फुटबॉल प्रतियोगिता, सेमरा और दर्रीपारा टीम ने दर्ज की शानदार जीत।

Samwad Chhattisgarh

कुसमी में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के बैनर तले फुटबॉल प्रतियोगिता, सेमरा और दर्रीपारा टीम ने दर्ज की शानदार जीत।

✍🏻✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

कुसमी में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के बैनर तले तहसील स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त 2026 से किया गया है। इसी क्रम में सोमवार, 24 अगस्त को कुसमी हाई स्कूल मैदान में फुटबॉल के दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के दौरान पहला मुकाबला बाजारपारा कुसमी और सेमरा टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबले में सेमरा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 गोल से जीत दर्ज की और बाजारपारा कुसमी की टीम को पराजित किया।
वहीं प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला दर्रीपारा और कृष्णानगर टीम के बीच हुआ।

इस मुकाबले में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दर्रीपारा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कृष्णानगर टीम को 3 गोल से पराजित कर जीत अपने नाम की।

फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ खेलप्रेमियों और स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना बताया गया।

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, जिला अध्यक्ष राम साय राम, तहसील अध्यक्ष जगमोहन सोनवानी, तहसील उपाध्यक्ष चंद्रबली राम, तहसील सचिव मार्टिन टोप्पो, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष एस.डी. लकड़ा एवं जिला प्रवक्ता मोहम्मद नईमुद्दीन अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा प्रतियोगिता में प्रेस क्लब के पत्रकार साथी भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि तहसील स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत आगे भी विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में काफी उत्साह है।

24 अगस्त के मुकाबलों के परिणाम:
सेमरा टीम ने बाजारपारा कुसमी को 04 गोल से हराया।
दर्रीपारा टीम ने कृष्णानगर टीम को 03गोल से पराजित किया।
आयोजकों ने क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता से जुड़ने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Share This Article