कुसमी थाना प्रभारी के रूप में सुभाष कुजूर ने संभाला पदभार, क्षेत्र में अमन-चैन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जताई प्रतिबद्धता।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

कुसमी थाना प्रभारी के रूप में सुभाष कुजूर ने संभाला पदभार, क्षेत्र में अमन-चैन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जताई प्रतिबद्धता।


कुसमी/बलरामपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में सुभाष कुजूर ने 28 अगस्त 2026 को विधिवत पदभार किया ग्रहण ।

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के आदेशानुसार सुभाष कुजूर को कुसमी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आम जनता की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया।

नवनियुक्त थाना प्रभारी सुभाष कुजूर इससे पहले बलंगी थाना एवं बरियों थाना में थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्य करने के अनुभव के बाद अब उन्हें कुसमी थाना की जिम्मेदारी मिली है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने थाना क्षेत्र की वर्तमान कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग व्यवस्था की जानकारी ली तथा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने को लेकर पुलिस टीम के साथ बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था रहेगी प्राथमिकता
मीडिया से चर्चा करते हुए नव नियुक्त थाना प्रभारी सुभाष कुजूर ने कहा कि वे इससे पहले बलंगी एवं बरियों थाना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशानुसार कुसमी थाना प्रभारी के पद पर पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तत्परता के साथ कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि कुसमी थाना क्षेत्र में अमन-चैन और शांति का माहौल हमेशा कायम रहे। अपराधों पर नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका निराकरण कराने की दिशा में भी पुलिस द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

अपराध नियंत्रण के साथ जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय पर जोर।

नए थाना प्रभारी के सामने कुसमी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की जिम्मेदारी होगी उन्होंने पुलिस जवानों के साथ मिलकर क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और असामाजिक गतिविधियों पर कार्रवाई करने की बात कही।

थाना प्रभारी ने यह भी संकेत दिया कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय से ही क्षेत्र में सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकता है उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अपराध या कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना होने पर पुलिस को तत्काल जानकारी दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पदभार ग्रहण के बाद पुलिस टीम में नई जिम्मेदारी का आगाज।

सुभाष कुजूर के कुसमी थाना प्रभारी बनने के बाद पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारी का आगाज हुआ है। अब आने वाले समय में उनके नेतृत्व में कुसमी थाना पुलिस की कार्यप्रणाली और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों की नजर बनी रहेगी।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी टीम के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

Share This Article