बलरामपुर,,अतिवृष्टि के चलते बलरामपुर जिले में 2 सितंबर को सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

बलरामपुर,, कलेक्टर के निर्देशानुसार अतिवृष्टि के चलते बलरामपुर जिले में 2 सितंबर को सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद।


जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए एक दिवसीय अवकाश किया घोषित।

बलरामपुर। जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि एवं खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर संजय चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 2 सितंबर 2026 को जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार 2 सितंबर को बलरामपुर जिले के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। अतिवृष्टि के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने, जलभराव तथा आवागमन प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कई स्थानों पर नदी-नालों में पानी का बहाव बढ़ने तथा सड़क एवं पुल-पुलिया पर जलभराव की स्थिति निर्मित होने की संभावना को देखते हुए शिक्षा विभाग ने एहतियातन सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।

जिला कलेक्टर एवं शिक्षा अधिकारी के निर्देश के बाद 2 सितंबर को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को विद्यालय नहीं जाना होगा।

बलरामपुर कलेक्टर ने अभिभावकों से सावधानी बरतने कि किया अपील

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से अभिभावकों से अपील की गई है कि अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। नदी, नाला, पुल-पुलिया एवं जलभराव वाले स्थानों के पास जाने से बचें और मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतें।
अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौसम की स्थिति के अनुसार आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं।

Share This Article