बलरामपुर,,जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की अभिनव पहल।

Samwad Chhattisgarh

बलरामपुर,,सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की अभिनव पहल

जिला प्रशासन की पहल से हाट-बाजारों में हेलमेट शॉप के जरिए ग्रामीणों तक पहुंचेंगे हेलमेट।

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

बलरामपुर 01 सितंबर 2026/  जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा दो पहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष पहल की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी द्वारा जिले के प्रमुख एवं बड़े हाट-बाजारों में स्थानीय मोटरसायकल डीलरों के माध्यम से अस्थाई हेलमेट शॉप लगाए जा रहे हैं।

ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के आम नागरिकों तथा दो पहिया वाहन चालकों को उनकी सुविधानुसार आसानी से मानक गुणवत्ता वाले हेलमेट उपलब्ध कराना है। हाट-बाजारों में लगाए जा रहे इन स्टॉलों के माध्यम से वाहन चालकों को न केवल हेलमेट की उपलब्धता कराई जा रही है, बल्कि उन्हें दो पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग ने जिले के सभी दो पहिया वाहन चालकों से अपील की है कि वे स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वाहन चलाते समय  हेलमेट का उपयोग करने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था निर्मित करने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Share This Article