✍🏻✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

उपस्वास्थ्य केंद्र जोकापाठ में लगा मोतियाबिंद सत्यापन शिविर, 52 नेत्र रोगियों की हुई जांच

बलरामपुर, 01 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले के विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र जोकापाठ में जिला अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत मोतियाबिंद मुक्त कार्यक्रम के तहत मोतियाबिंद सत्यापन शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह एवं जिला अंधत्व निवारण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. विवेक सिंह के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया।
आकांक्षी विकासखंड शंकरगढ़ के उपस्वास्थ्य केंद्र जोकापाठ में आयोजित शिविर के दौरान क्षेत्र के नेत्र रोगियों की जांच एवं मोतियाबिंद की स्थिति का सत्यापन किया गया। शिविर में कुल 52 नेत्र रोगियों की जांच की गई एवं आवश्यक परामर्श दिया गया।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोतियाबिंद से प्रभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं आगामी चिकित्सा सेवाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। मोतियाबिंद मुक्त कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
