बलरामपुर,,आकांक्षी विकासखंड शंकरगढ़ में बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने की विशेष पहल, प्राचार्यों को दिए गए दिशा-निर्देश।

Samwad Chhattisgarh

आकांक्षी विकासखंड शंकरगढ़ में बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने की विशेष पहल, प्राचार्यों को दिए गए दिशा-निर्देश

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

बलरामपुर, 11 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर आकांक्षी विकासखंड शंकरगढ़ में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसका उद्देश्य आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुख्य प्रदर्शन संकेतक (KPI) में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करना और विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर ऊंचा उठाना है।

इसी क्रम में विकासखंड के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित कर उन्हें कलेक्टर के निर्देशों से अवगत कराया गया। प्राचार्यों से कहा गया कि वे शिक्षकों के साथ प्रभावी समन्वय बनाकर विद्यार्थियों की प्रगति की नियमित समीक्षा करें और कमजोर विद्यार्थियों व विषयों की पहचान कर उन पर विशेष ध्यान दें। साथ ही अतिरिक्त अभ्यास, रिवीजन और मॉडल प्रश्नपत्रों के माध्यम से परीक्षा की तैयारी मजबूत करने को कहा गया। प्रशासन, प्राचार्यों और शिक्षकों के समन्वित प्रयासों से विद्यार्थियों की विषयगत समझ और आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि शंकरगढ़ के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित हो सकें।

Share This Article