✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

नाम आरोपी
1. रफीक अंसारी पिता फिरोज अंसारी उम्र 25 साल निवासी कनकपुर
2. तालिब अंसारी पिता युसूफ अंसारी उम्र 34 साल निवासी कनकपुर, थाना रामानुजगंज, जिला बलरामपुर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अनुज कुमार प्रजापति पिता संतोष प्रजापति उम्र 19 साल निवासी तामेश्वर नगर थाना रामानुजगंज के द्वारा दिनांक 22. 09 26 को एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17.09.26 एवं 18.09 26 के दरमियानी रात तालिब अंसारी रफीक अंसारी एवं अन्य साथियों, निवासी कानपुर के द्वारा कनकपुर गोदाम में घुसकर 12 नग लोहे का पाइप अनुमानित कीमत लगभग 24000 चोरी कर ले गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर सदर धारा का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना आरोपी के मेमोरेंडम कथन एवं उनके निशान देंही पर चोरी की गई मसरूका को बरामद कर जप्त किया गया है आरोपियों के विरुद्ध सदर धारा का अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपियों कोअपराध क्रमांक -175/2026 धारा- 305,331(4),3(5)BNS गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है जहां से आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया हैं
