✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻 r

अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, उड़ीसा से बलरामपुर होते हुए बिहार जा रहे तस्कर से करीब 50 लाख से अधिक का मादक पदार्थ गांजा किया गया बरामद,

पिकप वाहन के नीचे तैयार कराए गए बॉक्सनमा गुप्त चेंबर में छिपाकर उड़ीसा से बिहार ले जा रहे 109.235 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त।

अवैध नशीला पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे, बिहार राज्य के बक्सर जिले का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी।

थाना कोतवाली बलरामपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.) अपराध क्रमांक 167/2026 धारा
20 (ख) (2) (ग) एनडीपीएस एक्ट
गिरफ्तार आरोपी योगीराज पिता ऐशन शाह, उम्र 29 वर्ष, सा. ग्राम कतिकनार, वार्ड क्रमांक 05. थाना नवानगर, जिला बक्सर, बिहार
उड़ीसा से बिहार की ओर बलरामपुर जिले के रास्ते परिवहन होने वाले अवैध गांजा एवं मादक पदार्थ पर नकेल कसने एवं पूरे सिंडीकेट को एंड टू एंड कार्यवाही के माध्यम से समाप्त करने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक महोदय, सरगुजा श्री दीपक कुमार झाँ (भा.पु. से.) एवं पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर श्री वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में एवं श्री विश्वदीपक त्रिपाठी के निर्देशन में बलरामपुर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली बलरामपुर पुलिस पूराने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े अपराधियों के सोशल मीडिया एवं अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर क्षेत्र से होकर गुजरने वाले अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम एवं कार्यवाही हेतु लगातार प्रयासरत् थे इसी दौरान विगत 04-05 दिवस पूर्व से अवैध गांजा तस्करी में जुड़े हुए अपराधियों के द्वारा उड़ीसा से गांजा की बड़ी मात्रा ले जाने की तैयारी करने की तकनीकी सूचना कोतवाली पुलिस को प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए गांजा तस्करों के संभावित मार्ग पर स्थानीय मुखबीरों को सक्रिय कर कड़ी निगरानी की जा रही थी जिसमें आज दिनांक 24/09/2026 के मध्य रात्रि में कोतवाली पुलिस को मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग के बोलेरो पिकप वाहन कमांक JH10AQ5144 में अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा उड़ीसा से बलरामपुर के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है जो कि रात्रि में ही बलरामपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली है।
उपरोक्तानुसार मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एमसीपी (मोबाईल चेक पोस्ट) लगाकर संदिग्ध वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबीर सूचना के अनुसार अंबिकापुर की ओर से संदिग्ध वाहन बोलेरो पिकप वाहन कमांक JH10AQ5144 आते हुए दिखाई दी जिसे मौके पर उपस्थित पुलिस स्टाफ द्वारा सावधानी पूर्वक रूकवाया गया। तत्पश्चात् उक्त संदिग्ध वाहन की बारिकी से तलाशी लिये जाने पर पिकप के डाला के नीचे एक गुप्त चैंबरनुमा बॉक्स बने होने की आशंका पर पिकप का डाला उपर से उठवाकर अलग किये जाने पर आरोपीगण के द्वारा अवैध रूप गांजा परिवहन करने के लिए बनाये गये गुप्त चैंबर में 100 पैकेट गांजा बरामद हुआ जिसका मौके पर तौल करने पर कुल 109.235 कि.ग्रा. वजन एवं किमती 50 लाख रूपये होना पाया गया। आरोपी वाहन चालक योगीराज पिता ऐशन शाह के कब्जे उक्त मादक पदार्थ एवं घटना में प्रयुक्त पीकप वाहन को विधिवत् जप्त किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर गिरफ्तार कर जप्त संपत्ति के साथ थाना लाया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। घटना पर थाना सिटी कोतवाली बलरामपुर में अपराध कमांक 167/2026 धारा 20 (ख) (2) (ग) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण के घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगण की पतासाजी की जा रही है जल्द ही अन्य आरोपीगणों की गिरफ्तारी की जायेगी।
