राजपुर, राजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही ठगी करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Samwad Chhattisgarh

सम्पादक जसीम खान (संवाद छत्तीसगढ़) कुसमी बलरामपुर,9111740798

01. राजपुर पुलिस ने उजागर किया सायबर अपराधियों के फ्रॉड करने का नया तरिका

02. च्वाईस सेंटर पर एजेंट भेजकर ठगी कर रहे है सायबर अपराधी

03. अम्बिकापुर में लगभग 10 लाख एवं राजपुर में लगभग 186000/- रूपये की हुई ठगी

04. राजपुर पुलिस के त्वरित कार्यवाही से अन्य च्वाईस सेंटर ठगी से बचे एवं दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार



अपराध कमांक 91/2025

जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.) धारा 318(4),3 (5) बीएनएस एवं सूचना प्रोधौगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66 (डी)

नाम आरोपी

(1) मेराज अंसारी पिता आजाद जिला देवधर (झारखण्ड) अंसारी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम ओलदहा थाना मारगो मुण्या

(2) अनुप कुमार चौबे पिता नागेन्द्र नाथ चौबे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम केतात थाना रेहला जिला पलामू (झारखण्ड) हा. मु. शिवधारी कालोनी पीके श्रीवास्तव के किराये के मकान थाना गांधीनगर जिला सरगुजा (छ०१०)

विवरण :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राहुल कुमार कश्यप पिता शंकर कश्यप उ 24 वर्ष सा. खुटनपारा राजपुर थाना राजपुर जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ०म०) का निवासी है ग्राहक सेवा चल्य संचालित करता है कि दिनांक 23/04/2025 के सुबह 11.00 बजे दो अज्ञात व्यक्ति ग्राहक सेवा केन्द्र आये पैसा डालने के लिए खाता नम्बर देने के लिए बोलने पर प्रार्थी द्वारा 186000/- रूपये नगद दिया गया कुछ समय पश्चात खाता होल्ड होने से फाड किया हुआ पैसा खाते में आना पता चलने पर राजपुर पुलिस को सूचना दिया जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये तथा श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री दीपक झा (भा.पु.से) एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज श्री वैभव बैंकर रमनलाल (भा.पु.से) थे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विश्वदीपक त्रिपाठी (रा.पु.से) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय कुसमी श्री इम्मानुएल लकड़ा के निर्देशन पर थाना प्रभारी राजपुर कुमार चंदन सिंह के पुलिस टीम लेकर प्राप्त सूचना के आधार पर राजपुर के क्षेत्र के सभी सीएससी सेंटर को आगाह किया गया जिस पर सूचना मिली को अन्य सीएससी सेंटर से भी खाता नम्बर लेकर दो लोग गये है जो कि चौधरी गेस्ट हाउस में रूके हुये है जिस पर घेराबंदी कर दो व्यक्यिों को पकड़ा गया एवं पूछताछ पर बताये की झारखण्ड के रहने वाले है एवं देवघर का रहने याला राहुल उर्फ शकर दादा द्वारा दोनो को एजेन्ट बनाकर राजपुर एवं अम्बिकापुर भेजा था जिसे इन्होनें अम्बिकापुर में लगभग 10 लाख की ठगी की एवं राजपुर में 186000/- रूपये की ठगी की और अन्य दुकानदारों से ठगी को प्रयास में जिसे आरोपियों की पहचान परेड कराकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी का नाम निरीक्षक कुमार चंदन सिंह, उप निरीक्षक दिनेश राजवाडे, प्र. आर. राजेन्द्र ध्रुव, श्यामलाल भगत, आरक्षक अमृत सिंह, रूपेश कुमार गुप्ता, नरेश तिर्की, मोती राम राजवाडे, नरेन्द्र कश्यप लेखबर राम, एवं अन्य स्टाफ शामिल रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!