कुसमी,,सोनपुर में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, खिलौना दान और कार्यकर्ता-सहायिका का हुआ सम्मान।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

कुसमी,,सोनपुर में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, खिलौना दान और कार्यकर्ता-सहायिका का हुआ सम्मान

कुसमी। विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुर में आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के सर्वांगीण विकास, आंगनबाड़ी केंद्र से समुदाय की सहभागिता बढ़ाने तथा कार्यकर्ता एवं सहायिका के योगदान को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष अशोक सोनी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सोनपुर के सरपंच कुंवर राम मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बबली यादव ने किया।

खिलौना दान के साथ कार्यकर्ता-सहायिका का सम्मान

आंगन मिलन कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए खिलौना दान किया गया। खिलौनों के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में सीखने और उनकी रचनात्मक क्षमता को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में अपनी सेवाएं दे रही कार्यकर्ता एवं सहायिका का सम्मान भी किया गया। अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

            न्यौता भोजन का भी हुआ आयोजन

कार्यक्रम के दौरान न्यौता भोजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों एवं उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों से जुड़ने और बच्चों के विकास में अपनी सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया आखिरी में उपाध्यक्ष के द्वारा पौधा रोपण भी किया गया।

      बड़ी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। इनमें उप सरपंच अजय सिंह, बलवती सिंह, सतानंद कुशवाहा, बालक सिंह एवं किशोर सिंह सहित अन्य ग्रामीण जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, ग्रामीणों एवं बच्चों की सहभागिता से आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय एवं सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Share This Article